Full Name : डॉ.ममता झा “रुद्रांशी”
Husband’s Name : डॉ. बिमल चंद्र कुमार
Date Of Birth : 9 अगस्त
Current City : द्वारका, दिल्ली
Education : एम.ए, बी.एड, पीएच.डी
Interests : पठन–पाठन, भ्रमण, और काव्य पाठ करना
Occupation : कवयित्री, शिक्षाविद्, लेखिका और समाजसेवी
About Author
लेखिका ने हिंदी विषय में एम.ए, बी.एड. के साथ ही पीएच. डी. की शिक्षा प्राप्त की है। उनका जन्मस्थान धनबाद, झारखंड और ससुराल भागलपुर, बिहार है। वर्तमान में वे सपरिवार दिल्ली में निवासरत हैं। उन्हें कविता, गीत के साथ ही कहानी, नाटक, यात्रा वृतांत और संस्मरण लिखना पसंद है। साथ ही वे राष्ट्रप्रेम और ओजभरे छंदबद्ध और मुक्तछंद गीत और कविताएँ भी रचती हैं।
उन्होंने कई नाटकों का लेखन-निर्देशन भी किया है तथा अभिनय के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है। “स्वच्छता अभियान” और “पाखंड” पर उनके दो नाटक पुरस्कृत भी हो चुके हैं। उनकी रचनाएँ अनेक समाचार पत्र-पत्रिकाओं, स्मारिका, विद्यालय पत्रिका, ई-पत्रिका, अमर उजाला काव्य सहित अनेक ई-पत्रिकाओ में प्रकाशित हुई हैं।
“CBSE बोर्ड कक्षा 10″ के लिए उनकी चार शैक्षणिक किताबें भी प्रकाशित हुई हैं। पाँच साझा काव्य-संग्रह प्रकाशित हुए हैं तथा दो अति शीघ्र प्रकाशित होने वाले हैं। “‘रुद्रांजलि:भारत के वीरात्माओं को” उनका प्रथम एकल काव्य–संग्रह है। वे साहित्य सृजन और समाजसेवा में सतत् प्रयत्नशील हैं। “प्रखर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी” की अध्यक्ष हैं, जो विगत छह वर्षों से शिक्षा और समाज सेवा का कार्य कर रही है। साथ ही वे महिला काव्य मंच की शाखा “प्रहरी मंच,दिल्ली” और “काव्य कॉर्नर फाउंडेशन” NGO की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
सम्पर्क
Emai : mamtajha1996@gmail.com