Full Name : basant kumar sharma
Father’s Name : Daulat Ram sharma
Date Of Birth : 1966-03-05
Birth Place : dhaulpur
Current City : jabalpur
Education : M.Com
Interests : writing, listening music, bonsai, gardening
Occupation : Chief Passenger Transportation Manager, North Central Railway
About Author :
लेखन विधाएँ – गीत, नवगीत, दोहा, छंद, ग़ज़ल, व्यंग्य, लघुकथा, यात्रा वृत्तान्त
संस्मरण आदि
प्रकाशित पुस्तकें:-
(1) बुधिया लेता टोह – गीत-नवगीत संग्रह – वर्ष 2019 – काव्या प्रकाशन, दिल्ली
(2) शाम हँसी पुरवाई में – ग़ज़ल संग्रह – वर्ष 2020 – ब्लू रोज पब्लिशर्स, नई दिल्ली (रेल मंत्रालय से मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार प्राप्त)
(3) ढाई आखर/ दोहा संग्रह, वर्ष 2023 – श्वेतवर्णा प्रकाशन, नई दिल्ली
अन्य प्रकाशन –
50 से अधिक समवेत संकलनों में विविध विधाओं में रचनाओं का प्रकाशन
पत्र/पत्रिकाओं में दोहा, गीत, नवगीत, ग़ज़ल, व्यंग्य, लघुकथा, यात्रा संस्मरण आदि का सतत प्रकाशन.
प्रमुख सम्मान एवं पुरुस्कार
रेल मंत्रालय भारत सरकार का मैथिली शरण गुप्त पुरस्कार – 2022
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच नई दिल्ली का श्रीमती कमलेश प्रशांत गीतकार स्मृति सम्मान – 2022
कादम्बरी सम्मान – 2022 – जबलपुर
कवि लोक साहित्य परिषद् बिलासपुर द्वारा मुकुटधर पाण्डेय रचनाधर्मिता सम्मान – 2023
Representative Work :
गीत
गीत लिखा है मैंने इसमें,
थोड़े में संसार लिख दिया.
त्याग, प्रेम, विश्वास जहाँ वह,
एक शब्द परिवार लिख दिया.
राखी का त्यौहार मनाया,
दीवाली पर दीप जलाये.
फागुन में सबके गालों पर,
रंगों के बाजार सजाये.
छुपा हुआ हर एक पर्व में,
संस्कृति का आधार लिख दिया.
मामी, मौसी, बुआ, भतीजे,
फूफा की मीठी मनुहारें.
साली-सरहज के रिश्तों की,
रिमझिम शीतल मंद फुहारें.
थोड़ी डाँट लिखी काकी की,
भाभी का भी प्यार लिख दिया.
छुट्टी में नानी के घर की,
मैंने सारी मस्ती लिख दी.
बड़ी बहिन बड़के भैया की,
क्या होती है हस्ती लिख दी.
कोरे पन्ने पर दादी का,
सारा प्यार दुलार लिख दिया.
सम्पर्क
Phone No : 09479356702
Email : basant5366@gmail.com
Address : A-5, I tower, 6th floor, New Multi, Anantara Residential Resort, mandla road, tilhari,