नाम : दुर्गेश अवस्थी ‘आँचल’
पिता का नाम : स्व. श्री राम स्नेही अवस्थी
जन्म तिथि : 5 जुलाई 1977
जन्म स्थान : कानपुर
शिक्षा : MCA
अभिरुचि : काव्य लेखन
सम्प्रति : आई. टी. (सॉफ्टवेयर इंजीनियर)
लेखक परिचय
लेखक का जन्म 5 जुलाई, 1977 को काँधी, कानपुर, उत्तर प्रदेश मे हुआ था। उनकी, उनके साहित्यिक गुरुदेव डॉ. कुँवर बेचैन के प्रति अगाध श्रद्धा है। उन्हें भारत की लगभग 50 संस्थाओं द्वारा सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनके द्वारा रचित पुस्तकों में ‘मासूम बेटियाँ’ तथा ‘प्रीत के द्वार पर’, प्रकाश्य कृति ‘अंतिम भूमिका’ (डॉ कुँवर बेचैन जी को समर्पित) तथा संपादित कृति ‘परों में आसमान’ (डॉ. प्रवीण शुक्ल जी का सन्दर्भ ग्रन्थ) हैं। अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में हिन्दी साहित्य और हिन्दी के साहित्यकारों पर उनके विभिन्न लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वे तीन सौ से अधिक कवि-सम्मेलनों और मुशायरों में काव्य पाठ एवं विभिन्न साहित्यिक गोष्ठियों एवं सेमिनारों में सहभागिता कर चुके हैं।
सम्पर्क
फोन : 7836099366
पता : 103-104, दुर्गा एन्क्लेव , नियर राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन , साहिबाबाद , गाज़ियाबाद ,
उत्तर – प्रदेश- 201005