शब्दांकुर प्रकाशन

kaustubh ebook cover

Kaustubh by Vasudha ‘Kanupriya’

ISBN -

Subject -

Genre -

Language -

Edition -

File Size -

Publication Date -

Hours To Read -

Pages -

Total Words -

978-93-91546-84-4

Poetry

Nature

Hindi

1st

25 MB

February 2023

---

154

----

ABOUT BOOK

“पर्पल पेन ”  संस्था के अंतर्गत प्रकाशित पुस्तक “कौस्तुभ” एक साझा काव्य संकलन है जिसमें विभिन्न विधाओं की कवितायेँ आपको पढ़ने को मिलेंगी।  इस पुस्तक में विभिन्न कवियों द्वारा लिखी गई कविताएं शामिल हैं। पुस्तक में लगभग सभी विषयों की कवितायेँ आपको मिलेंगी, जैसे- प्रेम, प्रकृति, देश-भक्ति, समाज आदि।

ABOUT BOOK EDITOR

वसुधा 'कनुप्रिया' बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न हैं। हिन्दी और अंग्रेज़ी में समान रूप से साधिकार लिखने वाली वसुधा एक अंग्रेज़ी समाचार पत्र की नियमित पत्रकार रहीं, अब एक स्वतंत्र पत्रकार और संपादक के तौर पर स्थापित हैं। इसके साथ ही फोटोग्राफी, चित्रकला, संगीत, फिल्म समीक्षा और पर्यटन में रुचि रखती हैं। अंक ज्योतिष में गोल्ड मेडलिस्ट और टैरो कार्ड रीडर होने के साथ ही एक रिलेशनशिप काउंसलर भी हैं। वसुधा 'कनुप्रिया' हिन्दी और अंग्रेज़ी में कविता, कहानी, लघुकथा, लेख आदि लिखती हैं। गीत, गीतिका, दोहे, मुक्तक, माहिया, ग़ज़ल और छंदमुक्त कविता इनकी प्रिय काव्य विधाएँ हैं। एक दौर में छह सौ से अधिक म्यूज़िक ब्लॉग भी पोस्ट कर चुकी हैं। 'पर्पल पेन' साहित्यिक समूह की स्थापना कर वसुधा 'कनुप्रिया' ने अनेक नवोदित रचनाकारों को काव्य पाठ करने का और उनकी रचनाओं के निःशुल्क प्रकाशन का मंच प्रदान किया। वसुधा 'कनुप्रिया' ने पर्पल पेन समूह के पाँच साझा काव्य संग्रहों का संपादन व प्रकाशन भी किया। अनेक प्रकाशकों, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा वसुधा 'कनुप्रिया' को व्यक्तिगत तथा संस्थागत सम्मानों से विभूषित किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में स्नातक और भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता के साथ ही जनसम्पर्क में उपाधि प्राप्त वसुधा 'कनुप्रिया' स्वच्छता, शिक्षण, महिलाओं में जागरूकता आदि कई प्रकल्पों द्वारा यथाशक्ति समाज कल्याण एवं जन जागरण के कार्यों में भी संलग्न रहती हैं।

VIDEOS

शेयर करें
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Register!
Menu