नाम – डॉ कीर्ति अवस्थी
पति का नाम – डॉ अमित अवस्थी
जन्म तिथि – 07 मई
जन्म स्थान – रायबरेली, उत्तर प्रदेश
शिक्षा – एम.ए., पी-एच.डी.
अभिरुचि – पठन-पाठन एवं लेखन
सम्प्रति – अंग्रेजी शिक्षिका, लखनऊ
लेखिका परिचय
07 मई, 1981 को रायबरेली, उत्तर प्रदेश में जन्मी कीर्ति जी के पिता आई.टी.आई. रायबरेली में इंजीनियर थे। वहीं से विद्यालयी शिक्षा पूरी कर कीर्ति ने कानपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र तथा हिन्दी में एम.ए. और अवध विश्वविद्यालय से बी.एड. की उपाधि प्राप्त की। बचपन से ही लिखने की ओर आकर्षित होने के कारण आपने कई बाल-पत्रिकाओं की लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अनेक पुरस्कार जीते।
विवाहोपरांत आप लखनऊ चली आईं और गृहस्थी का उत्तरदायित्व निभाते हुए अपना शोधकार्य पूरा किया। वर्ष 2017 में कानपुर विश्वविद्यालय ने गाँधी विचारधारा के भारतीय अंग्रेजी उपन्यासकारों पर किये गए आपके शोधकार्य पर पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की। इस बीच आपने लखनऊ के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में अंग्रेजी विषय का अध्यापन -कार्य भी प्रारंभ कर दिया।
वर्ष 2018 के साथ ही कीर्ति के कहानीकार व्यक्तित्व का प्रखर रूप सभी के समक्ष उजागर हुआ। दो पुत्रों के लालन-पालन और शोधकार्य की सम्पन्नता ने उन्हें पारिवारिक-शैक्षणिक दायित्वों की पूर्ति का अनुभव कराया।
अब बारी थी सामाजिक सरोकारों के प्रति अपने कर्तव्य-निर्वाह की, जिसमें अपने सशक्त लेखन द्वारा कीर्ति निरंतर संलग्न हैं। नारी के अन्तर्मन के अनगिनत प्रश्नों को अपनी कहानियों के माध्यम से उठाने वाली डॉ कीर्ति अवस्थी को उनके प्रथम कहानी-संग्रह ‘सुबह का चाँद’ (2019) के लिए ‘प्रज्ञा साहित्य सम्मान, 2020’ प्राप्त हो चुका है। इसी वर्ष उन्हें ‘मुसन्निफ़-ए-अवध, 2020’ से भी विभूषित किया गया। उनका आगामी कथा-संग्रह ‘खुशी बेवजह’ भी प्रकाशन को तैयार ही है।
सम्पर्क
फोन – 6386057470
ईमेल – awasthikirti90@gmail.com
पता – 6- C, पार्क हाउस, ला मार्टीनियर कॉलेज कैम्पस, लखनऊ, 226001