नाम : प्रभाकर पांडेय
पिता का नाम : स्व. श्री सुरेंद्र पांडेय
जन्म तिथि : 01 जनवरी 1976
जन्म स्थान : देवरिया (उत्तर प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए. हिंदी और एम. ए. भाषा विज्ञान–अंग्रेजी माध्यम
अभिरुचि : लिखना और घूमना
सम्प्रिति : नौकरी
लेखक परिचय
लेखक का जन्म गोपालपुर, पथरदेवा, देवरिया (उत्तरप्रदेश) में 01.01.1976 को बाबा पंडित स्व. श्री रामवचन पांडेयजी के गृह में हुआ। उनकी माता स्व. श्रीमती तारादेवी जी तथा पिता स्व. श्री सुरेंद्र पाण्डेय जी हैं। हिंदी और भाषा विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) में एम.ए. करने बाद उन्होंने वर्डनेट (शब्दतंत्र), शब्दकोश, तकनीकी अनुवाद तथा नैसर्गिक भाषा संसाधन (एन.एल.पी.) में विशेषज्ञता प्राप्त की है।
पिछले 21-22 वर्षों से भाषा और कंप्यूटर के क्षेत्र में कार्यरत श्री पांडेयजी पूर्व शोध-सहभागी (Research Associate) एवं पूर्व भाषाविद् के रूप में आई.आई.टी. मुंबई में अपनी सेवा दे चुके हैं। इनके कई सारे शोध-पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत हो चुके हैं। संप्रति ये सी-डैक में मुख्यालय स्तर पर राजभाषा कार्यान्वयन का कार्य देख रहे हैं।
श्री पांडेयजी आई.आई.आई.टी. हैदराबाद, सी.आई.आई.एल. मैसूर, हिंदी संस्थान मैसूर, आईबीएम बंगलौर, टेक फेस्ट, मध्य रेल, आई.आई.टी. रूड़की, आई.आई.टी. बांबे (अनेक बार), अमृता विश्व विद्यापीठम, आईआईटीएम पुणे, आकाशवाणी पुणे एवं अन्य कई प्रमुख संस्थानों में अपनी प्रस्तुतियां/व्याख्यान दे चुके हैं।
उपलब्धियां एवं सम्मान की बात करें, तो श्री पांडेयजी 5वें ग्लोबल वर्डनेट सम्मेलन में एरिया चेयर होने के साथ ही कई प्रतिष्ठित संस्थानों में व्याख्याता के रूप में आमंत्रित किए जा चुके हैं। इनके अति विशिष्ट कार्य हिंदी वर्डनेट को पीके पटवर्धन पुरस्कार, मंथन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। श्री पांडेयजी को आई.आई.टी. रूड़की; वूमेन सेल, आई.आई.टी. बांबे द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। ये द संडे इंडियन (भोजपुरी) पत्रिका के अनुसार भोजपुरी के 100 रचनाकारों में से एक हैं और इन्हें साहित्य श्री सम्मान भी मिला है।
ये कई हिंदी व भोजपुरी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेखन करते आ रहे हैं। इनके लगभग 800 से अधिक व्याकरण संबंधी आलेख, साहित्यिक आलेख, कविता, कहानी, रचनाएं आदि विभिन्न पत्रिकाओं, ब्लॉगों, डेलीहंट, प्रतिलिपि आदि में प्रकाशित हो चुकी हैं। इनकी कृतियां ‘ब्रह्म पिशाच’ (हिंदी), ‘वर्णमाला – अक्षर ज्ञान’ (हिंदी बाल काव्य पोथी) और मामा-दाँते (भोजपुरी आलेख संग्रह) प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि ‘301 भोजपुरी कहावतें’, ‘काल तुलनात्मक एवं अनुवादात्मक अध्ययन (हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी)’ आदि प्रेस में हैं। श्री प्रभाकर पांडेयजी वरिष्ठ ब्लागर, हिंदी-भोजपुरी साहित्यकार, भाषाविद, समाजसेवी और स्वतंत्र विचारक के रूप में जाने जाते हैं।
सम्पर्क
फोन : 9892448922
ईमेल : prabhakargopalpuriya@gmail.com
पता : गोपालपुर, पथरदेवा, देवरिया (उ.प्र.) 274404