शब्दांकुर प्रकाशन

Ram Chander Yadav

पूरा नाम :डॉ. आर सी यादव
पिता का नाम: स्वर्गीय श्री. दूधनाथ यादव
जन्मतिथि: 1973-10-12
जन्म स्थान : मुंबई
वर्तमान शहर: दिल्ली
शिक्षा : स्नातकोत्तर
रुचि : पढ़ना एवं लिखना
व्यवसाय: अध्यापन

About Author :

डॉ. आर. सी. यादव हिंदी साहित्य, पत्रकारिता और अध्यापन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। इनका जन्म एक संस्कारित परिवार में हुआ, जहाँ शिक्षा और साहित्यिक अभिरुचि का विशेष स्थान रहा। इन्होंने बी.एससी., बी.एड. की शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ डॉक्टरेट की मानद उपाधि अर्जित की है।

वर्तमान में ये दिल्ली के अध्यापक नगर, नांगलोई में निवास कर रहे हैं, जबकि इनका पैतृक निवास जौनपुर, उत्तर प्रदेश के डोभी, केराकत में स्थित है। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में इनकी गहरी रूचि के चलते इन्होंने अध्यापन को अपने पेशे के रूप में अपनाया और इसके साथ ही पत्रकारिता और साहित्य सृजन में भी सक्रिय योगदान दिया।

साहित्यिक योगदान:
डॉ. यादव का रचनात्मक संसार व्यापक और विविधतापूर्ण है। इन्होंने कई एकल काव्य संग्रह लिखे हैं, जिनमें मेरा बचपन मेरी मां, मेरे मन के गीत, मेरा बचपन मेरा गांव, मेरे कबीर मेरी वाणी और आत्मचिंतन से सफलता की ओर प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त, साहित्य समर्पण, उजेश, नये पल्लव, नारी शक्ति, काव्य सुरभि, आराध्या, काव्य मधुबन, मेरी माँ मेरे एहसास, कुमुलानी, भारत माता और एकलव्यम् जैसे साझा काव्य संकलनों में भी इनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं।

पत्रकारिता में योगदान:
डॉ. यादव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान में वे कबीर चौरा मासिक पत्रिका के सह-संपादक और करिश्मा हिंदी मासिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। पूर्व में वे मदर इंडिया हिंदी मासिक पत्रिका के उप-संपादक और हिंद केसरी न्यूज़ के कार्यकारी संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

प्रकाशन और पत्र-पत्रिकाओं में योगदान:
इनकी रचनाएँ मदर इंडिया हिंदी मासिक, पब्लिक रिव्यू हिंदी मासिक, इंडिया दर्पण हिंदी दैनिक, प्रखर पूर्वांचल हिंदी सांध्य दैनिक, हरियाणा प्रदीप हिंदी दैनिक, भारतीय जनयुग हिंदी दैनिक, दैनिक आर्यावर्त, दैनिक फैजाबाद की आवाज, अहिरवाल टाइम्स और दि ग्राम टुडे जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

डॉ. आर. सी. यादव का साहित्य समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करता है। उनकी लेखनी में संवेदनशीलता, सामाजिक सरोकार और वैचारिक प्रखरता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। वे अपने काव्य एवं लेखनी के माध्यम से सामाजिक चेतना जागृत करने और साहित्यिक विरासत को समृद्ध करने के लिए सतत प्रयासरत हैं।


साहित्यिक उपलब्धियां:
1. साहित्य शिरोमणि गौरव सम्मान -2022
2. साहित्य रत्न सम्मान
3. राष्ट्रीय जन क्रान्ति सम्मान
4. मां साहित्य सम्मान -2022
5. प्रजातंत्र का स्तंभ गौरव सम्मान
6. साहित्य संरक्षक सम्मान
7. साहित्य समर्पण सम्मान
8. के.बी.एस. काव्य श्री सम्मान
9. मातृभूमि गौरव सम्मान
10. सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान
11. महर्षि वेद व्यास शिक्षा सम्मान
12. गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर सम्मान
13. सर्वोच्च शिक्षक सम्मान
14. समर्पण नागरिक सम्मान
15. पत्रकारिता में सम्मान
16. हिन्दी गौरव सम्मान-2022
17. हिंदी रत्न सम्मान -2022
18. एकलव्यम् शिक्षक सम्मान -2022
19. काव्य नव ज्योति सम्मान – 2022
20. काव्य नवरत्न विभूति सम्मान- 2022
21. पद्मभूषण गोपालदास नीरज सम्मान -2023
22. रानी मणिकर्णिका राष्ट्र सम्मान -2023
23. कबीर कोहिनूर अवार्ड -2023
24. काव्य प्रतिभा सम्मान -2023
25. काव्य रत्न सम्मान -2023
26. भारत भूषण सेवा रत्न अवार्ड -2023
27. देवनागरी सम्मान -2023
28. काव्य केसर सम्मान -2023
29. बाबा साहेब अम्बेडकर सम्मान -2023
30. एकलव्यम साहित्य सृजन सम्मान -2023

Representative Work :

।। नमन उनकी शहादत को…।।
लहू से सींचकर धरती वतन की लाज जो रख ली ।
नमन उनकी शहादत को तिरंगे को बुलंदी दी ।।
सीमा पर बन सजग प्रहरी वतन की नित हिफाजत की ।
वतन की आन की खातिर प्राणों की आहुति दे दी ।।
तिरंगे की चमक फीकी कभी जिसने न होने दी ।
चढ़ाए शीश वेदी पर तिरंगे को न झुकने दी ।।
यश गान धरती पर सदा ही गूंजता रहता ।
शहीदों की अमर गाथा वतन यह पूजता रहता ।।
निडर निर्भीक बन तुमने विपक्षी दल को संहारा ।
मुख से तेरे निकला सदा जय हिन्द का नारा ।।
भेदना है लक्ष्य बस यह एक ही संकल्प था ।
मां भारती की गोद में तन त्यागना विकल्प था ।।
सो गए दिष्टांत तुम करके हिफाजत राष्ट्र की ।
है गर्व तुम पर वीर पुत्रों तुम ही निधि हो राष्ट्र की ।।
ओढ़ तिरंगे का कफ़न तुम चल दिए अवसान पर ।
राष्ट्र यह कृतज्ञ है तेरे महा बलिदान पर ।।

सम्पर्क

फ़ोन नंबर: 9818488852
ईमेल पता: rchandradps@gmail.com
पता: जी-40 स्ट्रीट नंबर 7 अध्यापक नगर नांगलोई दिल्ली-41

शेयर करें
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Register!
Menu