पूरा नाम : श्रीयांश गुप्ता
पिता का नाम : देवेन्द्र कुमार गुप्ता
जन्मतिथि: 2000-01-09
जन्म स्थान : दिल्ली
वर्तमान शहर : दिल्ली
शिक्षा : एम.ए. (राजनीतिक शास्त्र)
About Author :
श्रीयांश गुप्ता समकालीन हिंदी साहित्य के उभरते हुए युवा साहित्यकारों में से एक हैं। इनका जन्म 09 जनवरी 2000 को हुआ। इन्होंने एम.ए. (राजनीतिक शास्त्र) की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में साहित्य सृजन में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
इनकी रचनाएँ विभिन्न साझा संग्रहों जैसे रुतबा-ए-कलम, ख्वाबों का पुलिंदा, शबनम, मुसाफ़िर, अनकहे अल्फाज़, बारिशों की रिमझिम, कलम के किरदार एवं काव्यांकुर-11 में प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा, कई पत्र-पत्रिकाओं और काव्य वेबसाइट्स पर भी इनकी कविताएँ और लेख प्रकाशित हुए हैं।
इनकी साहित्यिक उपलब्धियों में अनुराग स्मृति काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, हिंदी सेवी सम्मान 2023 (हमरंग फाउंडेशन), साहित्य भूषण 2024 (हमरंग फाउंडेशन) और अविरल रत्न सम्मान 2024 (जश्न-ए-आवारगी) शामिल हैं। इन्होंने अनेक काव्य गोष्ठियों में सक्रिय भागीदारी की है और विभिन्न मंचों पर अपनी साहित्यिक उपस्थिति दर्ज कराई है। इनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए तनुजाक्षर काव्य सागर व वेदांती ई-मासिक पत्रिका द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए हैं।
श्रीयांश गुप्ता अपनी लेखनी के माध्यम से समाज, प्रेम, संवेदनाओं और जीवन के विभिन्न पहलुओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करते हैं। इनका साहित्य संवेदनशीलता और गहरी भावनाओं से परिपूर्ण है, जो पाठकों के हृदय को गहराई से छूता है।
Representative Work :
बात करोगे तो बात बनेगी
बात करोगे तो बात बनेगी
बिना बात के यहां दाल नहीं गलेगी।
क्योंकि यहां खेल ही सारा बातों का है
यहां मोल नहीं कोई जज़्बातों का है।
जो तुम कह सकें अपनी बातें
सुधर जाएंगी तुम्हारे दिन और रातें।
हर शख्स तुम्हारा अपना होगा
पूरा तुम्हारा हर सपना होगा।
जहां तुम चूकें कुछ कहने से
अपनी बात समझाने से
वहीं सब तुमसे बिगड़ेंगे
तुम्हारे बनते काम बिगड़ेंगे।
तुम चाह कर भी कुछ न कर पाओगे
और अपने को सबसे दूर पाओगे।
अगर जिंदगी को तुमको जीना है
तो बिना बात यहां कुछ नहीं होना है।
क्योंकि…
बात करोगे तो बात बनेगी
बिना बात के यहां दाल नहीं गलेगी।
सम्पर्क
फ़ोन नंबर : 9560712710
ईमेल पता : shriyanshguptag@gmail.com
पता : ई-24, गली नंबर 1, वेस्ट ज्योति नगर, शाहदरा, दिल्ली – 110094