शब्दांकुर प्रकाशन

Trilok Chand

नाम – त्रिलोक चंद
पिता का नाम – श्री नंद राम
जन्म तिथि – 04 अक्टूबर, 1959
जन्म स्थान – फतेहपुर
शिक्षा – एम.ए., बी.एड.
अभिरुचि –  कविता व गायन
सम्प्रति – स्वतंत्र लेखन

लेखक परिचय

त्रिलोक चंद का जन्म 04 अक्तूबर ,1959 को गांव फतेहपुर, अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा में हुआ।इनके पिता का नाम श्री नंद राम और माता का नाम श्रीमती केशर देवी है। इनके पिता मजदूरी किया करते थे। इनकी शिक्षा एम.ए., बी.एड. है। ये शिक्षा विभाग हरियाणा में अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे और लगभग 39 वर्ष सेवा उपरांत हिंदी प्रवक्ता के पद से सन् 2017 में रिटायर हुये। इनका विवाह श्रीमती संतोष देवी के साथ हुआ। ये पिछले 35 वर्षों से लेखन कार्य कर रहे हैं। कविता कहानी, लघुकथा उपन्यास आदि लेखन में इनकी रुचि रही है। इनकी तीन पुस्तकें- ऐसी बेटी बण जाऊँ, वाह ! भारत की बेटियाँ (हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला के अनुदान द्वारा) और मुझे मंच पर आने दो प्रकाशित हो चुकी हैं और दो पुस्तकें त्रिलोकी सतसई, लघु कहानियां अभी प्रकाशित होने वाली हैं। ये अनेक संस्थाओं और मंचों द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।

हिंदी और हरियाणवी दोनों भाषाओं में हास्य व्यंग्य कविता और लघु कथाएं लिखते हैं। कभी वीर रस में भी लिखते हैं। समाज, राजनीति या पारिवारिक व्यवस्था आदि पर व्यंग्य कसते हैं। प्रकृति चित्रण भी इनकी कविताओं में मिलता है। भाषा सरल सरस एवं भावपूर्ण है।

संपर्क

फोन नंबर –9992381001
मेल – sentrilokchand@gmail.com

शेयर करें
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Register!
Menu