नाम : उर्मिल गुप्ता
पति का नाम : विनोद कुमार गुप्ता
जन्म तिथि : 03 सितम्बर
जन्म स्थान : नई दिल्ली
शिक्षा : B.com
अभिरुचि : लेखन, वास्तु, पेंटिंग
सम्प्रिति : गृहिणी
लेखक परिचय
उर्मिल गुप्ता एक हास्य कवयित्री के रूप में जानी जाती हैं। हास्य के साथ-साथ वे नारी सशक्तिकरण और साहित्यिक कविताएं लिखती हैं। बाल कविताओं में उनकी विशेष रूचि रही है। उनकी कविताएं विभिन्न पत्रिकाओं जैसे सरिता, गृह शोभा और जहान्वी में छप चुकी हैं। नवभारत टाइम्स में भी उनकी कई कविताएं फोटो सहित छपी हैं। वह एक रेकी मास्टर, एक्यूप्रेशर थैरेपिस्ट, वास्तुविद हैं। उन्हें कलर थेरेपी, मुद्रा विज्ञान, चित्रकला और प्राकृतिक चिकित्सा का ज्ञान प्राप्त है। वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रीय कवि संगम की वह ट्रस्टी है। महिला काव्य मंच में पश्चिमी दिल्ली जोन की उपाध्यक्ष है। एक सामाजिक कार्यकर्ता है। कॉलेज में पढ़ते हुए शादी हो गई, पढ़ने का जज्बा इतना था कि उन्होंने मां बनने के बाद भी अपनी ग्रेजुएशन पूरी की और कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे अपनी लेखनी और ज्ञान से मानवता और मातृभूमि के लिए बहुत कुछ करने का हौसला रखती हैं। नानी की कविताओं के जरिए वे छोटे बच्चों को मस्ती के साथ साथ नैतिक शिक्षा भी देना चाहती हैं।
सम्पर्क
फोन : 9818462968
ईमेल : urmil0309@gmail.com
पता : E-27, Satyawati colony, Ashok vihar, Delhi 110052